सीओ पिलखुवा को सम्मानित किया

 सीओ पिलखुवा को सम्मानित किया

हापुड़, सीमन :  नवोदय युवा समिति ने पिलखुवा क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया है। चुनावों में तथा नगर की जनता के साथ लगातार दो वर्षों से सहयोगात्मक कार्य करने के लिए सीओ तेजवीर सिंह को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि पुलिस के कार्य से क्षेत्रवासी बेहद खुश हैं जिसके चलते उन्होंने सम्मान समारोह का आयोजन किया है। साथ ही पुलिस टीम को कुशलता पूर्ण कार्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर समिति की ओर से राजेंद्र सिंह, विशाल कौशिक, सौरभ बंसल, तरुण बंसल, संजय अग्रवाल, महेंद्र सैनी, रामअवतार वर्मा, जतिन सिंह आदि उपस्थित रहे।