छत के ऊपर की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के थाना जसीडीह क्षेत्र के गांव गोपीडीह निवासी 69 वर्षीय सुमित्रा देवी अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इतने में अचानक से बगल की छत की दीवार सुमित्रा देवी के ऊपर आ गिरी। जिससे सुमित्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों में घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।आपको बता दें कि 69 वर्षीय सुमित्रा देवी रोज की तरह घर के पास बैठी थी इसी दौरान अचानक से बगल की छत की दिवार सुमित्रा देवी के ऊपर गिर गई। मलबे गिरने से सुमित्रा देवी का दाएं हाथ टूटा और सिर पर गंभीर चोट लगी है। परिजनों ने सुमित्रा देवी को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोपहर बाद सुमित्रा देवी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने तीन लोगों पर छत के ऊपर की दीवार गिरा देने का आरोप लगाया है।