सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल



झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर में थाना नगर क्षेत्र सहित अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार महिला समय तीन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। आपको बता दें कि टावर चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। घायल महिला पुरनदाहा निवासी पूजा वर्मा है। दूसरी घटना में थाना सरैयाहाट क्षेत्र के गांव चरकापत्थर के पास जैसे ही उपेंद्र की बाइक पहुंची तो बाइक अचानक असंतुलित होने के कारण गड्ढे में जा गिरी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल डेंगालपाड़ा निवासी उपेंद्र हेंब्रम हैं। तीसरी घटना में सीमावर्ती चकाई थाना क्षेत्र के में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार महेश हेंब्रम घायल हो गया।