पत्नी की विदाई न देने पर दामाद ने सास को चाकू मारा


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के सीमावर्ती जमुई थाना चकाई क्षेत्र के अंतर्गत गांव गरहा निवासी छोटी किस्कू को उसके दामाद ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। परिजनों ने घायल सास को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि बांका जिले के थाना सुइया क्षेत्र में स्थित गांव गलगला निवासी मोटका बेसरा की पत्नी की विदाई नहीं देने पर अपनी सास को चाकू से मारकर घायल कर दिया। छोटी किस्कू ने बताया कि दो दिन पूर्व बेटी को विदा करने के लिए दामाद ससुराल पहुंचा था जहां लड़की के मायके वालों ने विदाई नहीं दी और दामाद अपने ससुराल से ऐसे ही चला गया। इसके बाद शनिवार रात 8 बजे फिर पत्नी को साथ ले जाने के लिए उसके मायके पहुंचा। सास द्वारा मना करने पर दामाद ने अपने सास पर कई बार चाकू से वार करके घायल कर दिया। घायल अवस्था में सास को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों द्वारा गंभीर हालत में सास का उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।