पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर युवक को मारा चाकू


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के थाना जसीडीह क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने का विरोध करने पर गांव के ही चार युवकों ने मिलकर एक युवक के घर में घुसकर उसके पेट में चाकू मार दिया। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया है। आपको बता दें कि घायल युवक ने बताया कि वह घर में सोया हुआ था। मौका देख चार लोग युवक के घर में घुस गए और उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी करने लगे। शोर सुनकर पति की नींद खुल गई। जिसके बाद आरोपियों ने युवक के पेट में चाकू मार दिया। हो-हल्ला सुनकर आसपास मौजूद लोगों को आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल ने गांव के एक नामजद सहित अन्य आरोपियों की जानकारी पुलिस को दे दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।