महिला के साथ उसके पति व दोस्त ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद (सतेन्द्र राघव) : जनपद गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर के थाना इंदिरापुरी चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ उसके पति व दोस्त ने दुष्कर्म किया हैं जिसके बाद पीड़िता महिला थाने पहुंची और दोनो आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। आपको बता दें कि सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि एक महिला ने थाने में मंगलवार को तहरीर दी थी। कि उसके पति वाजिद ने अपने दोस्त सिब्बू के साथ मिलकर दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया हैं जिसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति व उसके दोस्त सिब्बू के खिलाफ मुकदमा दर्ज दोनो को गिरफ्तार कर लिया हैं तथा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Popular posts