अबोध के साथ दुष्कर्म

अबोध के साथ दुष्कर्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के गांव टयाला में एक 6 वर्षीया अबोध बालिका के साथ पड़ोस के ही एक लड़के ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा है।  
   सोमवार की शाम को बालिका घर से बाहर खेल रही थी कि पड़ोस काही लड़का मोबाइल दिखाने के बहाने लड़की को घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची और बालिका को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा है। फिलहाल आरोपी फरार है।