हापुड़ में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा

हापुड़ में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा
हापुड़,सीमन  /अशोक तोमर(ehapurnews.com  ): यहां रविवार को गढ़ रोड स्थित शिव नगर कॉलोनी में कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए स्वागत समारोह का  आयोजन किया गया। कॉलोनी के लोगों ने कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह,शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव अंकित शर्मा और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऐजाज अहमद आदि  पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।  बसपा छोड़कर आए दर्जन लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
पप्पू बाजे वालों को एससी एसटी प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि कोंग्रेस पार्टी की विचारधारा और प्रियंका गांधी जी के अथक संघर्ष के कारण लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। 
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों की पार्टी है सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलना कांग्रेस पार्टी की विचारधारा रही हैं।
मंच का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव गौरव गर्ग ने किया।