महर्षि वाल्मीकि मंदिरों पर विशेष पूजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती विभिन्न संगठनों ने मनाई और नगर के वाल्मीकि मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई।
नगर के रेलवे रोड स्टेशन कालोनी, गोल मार्किट, सिकंदर गेट पर स्थापित महर्षि वाल्मीकि मंदिरों पर विशेष पूजा अर्चना व रोशनी की गई।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.विकास अग्रवाल, वाल्मीकि नेता चंद्रा व मनोज वाल्मीकि,मनोज तोमर ने महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को समाज का आदर्श बताया और कहा कि उनका व्यक्तित्व समाज के लिए अनुकरणीय है।
रेलवे स्टेशन के महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद आर.एस.एस नेता सुरेंद्र गुप्ता व मनोज वाल्मीकि ने बच्चों को प्रसाद वितरित किया।
महर्षि वाल्मीकि मंदिरों पर विशेष पूजा