चश्मे वाले की मुसीबतें बढ़ी

चश्मे वाले की मुसीबतें बढ़ी
हापुड़, सीमन : प्रोपर्टी के धंधे में कालेधन का निवेश करने वाले और आखों की नामी व बैनामी सम्पत्ति का मालिक चश्मे वालो की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है और अब आयकर विभाग गत दो दशक के मामलों की जानकारी खंगालने में लगा है।
   यह कार्रवाई उस नौजवानों के पत्राचार पर हो रही है,जिसने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को सात करोड़ की बेनामी सम्पत्ति की डिटेल उपलब्ध कराई है।
   सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग यह खंगालने में लगा है कि आयकर रिर्टन में दर्शायी गई प्रोपर्टी का बाजार भाव क्या मूल्य है और बेनामी सम्पत्ति के धारकों का क्या व्यवसाय है,तथा आय के क्या स्त्रोत हैं। बेनामी सम्पत्ति धारकों से चश्मे वाले के क्या संबंध है। बता दें कि चश्मे वाले की बेनामी सम्पत्ति बेटों,दोस्तों व ससुराल जनों के नाम कई करोड़ रुपए की सम्पत्ति है।