डॉक्टर जकारिया कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत
हापुड़,सीमन:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ग्राम सलाई के डॉक्टर जकारिया मनसबी को जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। डॉक्टर जकारिया मनसबी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बधाई देने वालो में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, नरेश कुमार भाटी, निखिल वत्स, विक्की शर्मा, धर्मेंद्र कश्यप,विनोद कुमार,भरतलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
डॉक्टर जकारिया कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत