गंगातट पर महिला वस्त्र चेंज रुम स्थापित

गंगातट पर महिला वस्त्र चेंज रुम स्थापित
गढ़मुक्तेश्वर, सीमन/विनोद गुप्ता (ehapurnews.com): बृजघाट गंगातट पर स्नान के बाद महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए व्यवस्था करने हेतु मोदीनगर के एक समाजसेवी लाला मूलचंद गर्ग आगे आए और उन्होंने गंगातट पर अनेक महिला वस्त्र चेंज रुम स्थापित कराए है।
   हुआ यह था कि मोदी नगर के समाजसेवी लाला मूलचंद गर्ग जब भी बृजघाट गंगातट पर स्नान हेतु आए तो उन्होंने देखा कि स्नान के बाद महिलाओं को वस्त्र बदलने में परेशानी होती है। उन्होंने निर्णय लिया कि वह महिला वस्त्र चेंज रुम बनवा कर,उन्हें गंगातट पर स्थापित करेंगे ताकि महिलाओं को कोई परेशानी न हों।
   उन्होंने बताया कि वह अपने माता-पिता क स्मृति में आयोजित श्री जगन्नाथ प्रसाद राम कटोरी देवी धर्मार्थ ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक कार्य करते है।