किशन सिंह तोमर ने सपा से मांगा टिकट

किशन सिंह तोमर ने सपा से मांगा टिकट
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश विधान सभा-2022 चुनाव अभी कोसों दूर है,परंतु राजनीतिक दलों ने चुनाव तैयारियां शुरु कर जिताऊ उम्मीदवारों की खोज शुरु कर दी है।
    जनपद हापुड़ में तीन विधान सभा क्षेत्र हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व धौलाना है। हापुड़ सीट सुरक्षित है,जबकि अन्य दोनों सीटें सामान्य है। सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके किशन सिंह तोमर ने धौलाना विधान सभा क्षेत्र से सपा का टिकट मांगा है जिसके लिए उन्होंने सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के माध्यम से हाई कमान को आवेदन भेजा है। धौलाना सीट से सपा से टिकट मांगने वालों की संख्या बढ़ेगी।
    मौजूदा परिस्थितियों में धौलाना सीट पर भाजपा व सपा तथा हापुड़ सीट पर भाजपा व बसपा तथा गढ़मुक्तेश्वर सीट पर भाजपा व सपा में सीधी टक्कर की सम्भावना है,वैसे कांग्रेस भी हाथ-पैर मारेगी,फिलहाल जनपद में कांग्रेस की नींव खिसकती नजर आ रही है। मुस्लिम मतों का भाजपा के विरुद्ध ध्रुवीकरण होना निश्चित है,जिसके आसार दिखाई दे रहे है।



Popular posts
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image