नौकरी के झांसे में आई महिला के साथ दुष्कर्म

नौकरी के झांसे में आई महिला के साथ दुष्कर्म
हापुड़, सीमन : एक महिला को उच्च संस्थान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला को अपने मोह जाल में फंसा लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियों बना ली,साथ ही पचास हजार रुपए भी ठग लिए। यह मामला हापुड़ की चंद्रलोक कालोनी का है। अदालत के आदेश पर पुलिसने यह मामला दर्ज किया है।
   हिमाचल प्रदेश के सोलन जनपद के एक गांव की एक महिला हापुड़ की चंद्रलोक कालोनी में एक मकान में किराए पर रहती है। महिला को एक उच्च संस्थान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने अपने मोह जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी जनपद बलिया के किसी गांव का है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे 50 हजार रुपए भी ठग लिए और दुष्कर्म की वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैक मेल कर रहा है।



Popular posts
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image