किसानों ने बैरीकेट लगाने पर विरोध जताया

 किसानों ने बैरीकेट लगाने पर विरोध जताया
हापुड़, सीमन : जनपद हापुड़ के बृजघाट पुल पर पुलिस द्वारा बैरीकेट लगाकर किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के विरोध में बुधवार को किसानों ने हापुड़ जिला मुख्यालय पर विरोध व्यक्त किया।
   भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष पवन हुण व नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी की अगुवाई में किसान नेता राजेंद्र गुर्जर,दीपक अस्थाना,राजेंद्र मास्टर जी,सुधीर त्यागी,मोनू त्यागी, विजेंद्र कसाना सहित सैकड़ों किसान बुधवार को यहां नई कलैक्ट्रेट पहुंचे और बैरीकेट लगाकर किसानों को दिल्ली जाने से रोकने का विरोध किया। किसानों ने इस सिलसिले में एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव को दिया और मांग की कि किसानों को दिल्ली जाने दिया जाए। नई कृषि कानून किसानों के विरोध में है उन्हें तत्काल वापिस लिया जाए।