भाजपा की योजनाओं से प्रत्येक वर्ग लाभान्वित

 भाजपा की योजनाओं से प्रत्येक वर्ग लाभान्वित
हापुड़, सीमन  : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री डा.विकास अग्रवाल  ने रविवार को यहां  दावा किया कि भाजपा की नीतियां व योजनाएं समाज के सभी वर्गो के लिए बिना किसी भेदभाव के बनाई गई है और सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर कार्यान्वित किया जा रहा है,जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है। भाजपा के बढ़ते हुए कदमों को देखकर विपक्षी दल किसानों,मजदूरों,व्यापारियों आदि को गुमराह करने पर लगे हैं।
    भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल आज भाजपा अनुसूचित मोर्चे द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने नए कृषि कानूनों को विस्तार से बताते हुए कहा कि इन कृषि कानूनों में किसान का हित सुरक्षित है और किसान की प्रगति के मार्ग खुले हंै। उन्होंने लोगों के आग्रह किया कि वे किसी के बहकावे में न आएं। स्वागत समारोह को भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव ने भी सम्बोधित किया। भाजपा नेता का स्वागत प्रवीण प्रधान ने किया।