35 लाख रुपए का गांजा बेचने आए थे,धरे गए

 35 लाख रुपए का गांजा बेचने आए थे,धरे गए
सिम्भावली, सीमन : जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चैकिंग के दौरान एक टाटा कैंटर से 211 किलो गांजा  जिसका मूल्य 35 लाख रुपए है बरामद कर दो आरोपियों को दबोच लिया,जबकि उनका तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
   पुलिस ने बताया कि सिम्भावली पुलिस गुरुवार की मध्यरात्रि के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव सिखैड़ा के निकट चैकिंग कर रही थी कि टाटा कैंटर में सवार तीन लोग पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर दो लोगों को दबोच लिया,जबकि तीसरा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों क पहचान खुर्जा के राजकुमार शर्मा व हापुड़ के गंाव सरावा के रितिक के रुप में की है। फरार आरोपी गुलावठी का उस्मान है। पुलिस टाटा कैंटर को कब्जे में लेकर जांच की तो कैंटर से 211 किलो गांजा जिसका मूल्य 35 लाख रुपए है पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को जेल भेज दिया।