लाल बहादुर शास्त्री को याद किया

 लाल बहादुर शास्त्री को याद किया
हापुड़, सीमन  : समाजवादी मजदूर सभा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी 55 वीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया।   
    प्रमोद शर्मा व पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट ने संयुक्त रुप से उनकी जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। आत्मा सम्मान,नैतिकता,आदर्श एवं धनी थे। उन्होंने आर्थिक संकट का सामना करते हुए ब्रिटिश सरकार के जुल्म से मुक्ति दिलाने के लिए अपने जीवन के 7 साल जेल में व्यतीत किए थे,तथा देश को आजादी दिलाने के बाद भिन्न-भिन्न पदों पर आसीन रहते हुए देश की सर्वोच्च कुर्सी पर प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करते हुए देश में अनेक कार्य किए। किसानों को खेती उत्पादन वृद्धि। उनकी मृत्यु आज भी रहस्यमय बनी हुई है। मनुष्य को उनकी जीवनी से नैतिकता,उच्च आदर्श,मानव प्रेमी की शिक्षा मिलती है।
   इस अवसर पर पुरुषोत्तम वर्मा,कृष्णचंद,जितेंद्र,रविंद्र,राजेंद्र, रीता आदि उपस्थित थे।