कांग्रेस ने चलाया संविधान चौपाल अभियान

 कांग्रेस ने चलाया  संविधान चौपाल अभियान

हापुड़,सीमन:स्थानीय आदर्श नगर कॉलोनी में अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस द्वारा "गांव गांव संविधान चौपाल"अभियान चलाया गया। जिसमें अनुसूचित जाति विभाग कोंग्रेस की प्रदेश सचिव सविता गौतम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची।उन्होंने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश सचिव सविता गौतम ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन महिलाओं पर अपराध के मामले सामने आ रहे है लेकिन प्रदेश की सरकार मौन बैठी हुई है।कांग्रेस जनो ने एससी एसटी प्रकोष्ठ कांग्रेस प्रदेश सचिव सविता गौतम को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, अनूप कुमार कर्दम,भारत कुमार,देवेंद्र कुमार,आकाश,नितिन सिंह, नितिन कुमार,सुखपाल गौतम,धर्मपाल सिंह दरोगा,अशोक कुमार मुर्गे वाले,अर्पित अम्बेडकर, जस्सा सिंह,राजेंद्र, सुनीता,सुदेश अनीता,वीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।