सिंभावली ब्लॉक में चला कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान

 सिंभावली ब्लॉक में चला कांग्रेस  का संगठन सृजन अभियान 

हापुड़, सीमन:संगठन सर्जन अभियान के तहत  न्याय पंचायत के कार्यक्रम ब्लॉकों के गांवों में किया गया।किसानों की  समस्याओं पर युवा बेरोजगार के मुद्दे पर बात की संगठन को बूथ स्तर तक जोड़ने के लिए ग्रामवासियों को जागरूक किया गया प्रदेश सचिव व प्रभारी हापुड़ सचिन चौधरी ने कहा कि  कांग्रेस ने हमेशा किसानों व गरीबों के लिए  काम किया है। आज़ादी से ले कर आज तक हमेशा जो भी कानून बनाये वो जनता के हितों को ध्यान में रख कर बनाये मगर मौजूद राज्य व केंद्र की सरकार लोगों को कमजोर करने का काम कर रही है।

    जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा आज देश का किसान- नौजवान परेशान है  लेकिन सत्ता के नशे में मदमस्त मोदी- योगी सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। इस मोके पर सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष आज़ाद सैफ़ी, मुकेश कौशिक, सुंदर चौधरी, कारी अब्दुल्ला,सफिया,अखलाक,शकील,   आदि उपस्थित थे।