धर्म से मिलती है जीवन जीने की कला

 धर्म से मिलती है जीवन जीने की कला

हापुड़, सीमन /सुरेश जैन:दिगम्बर जैन मुनिआचार्य चैत्य सागर जी महाराज का गुरुवार को हापुड़ से बुलन्दशहर की ओर मंगल बिहार हो गया।इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन, महामंत्री अशोक जैन, संदीप जैन, सुधीर जैन, जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन पत्रकार, महिला जैन मिलन सुमति की कोषाध्यक्ष भावना जैन, सरोज जैन, रेखा जैन आदि उपस्थित थे। आचार्य चैत्य सागर जी महाराज ने कहा कि धर्म की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने से ही सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान सम्भव है। धर्म हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। हमारे चिन्तन चरित्र व्यवहार में श्रेष्ठता उभारने कार्य करता है।मन को पवित्र बनाता है। धर्म के पावन सूत्रों से स्वयं को, अपने परिवार जनों को निरंतर जोड़ते रहें।