फाल्गुन अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु उमड़े श्रद्धालु

 फाल्गुन अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु उमड़े श्रद्धालु
हापुड़, सीमन : जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट गंगातट पर फाल्गुन अमावस्या पर स्नान करने हेतु श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वाहनों की बढ़ती संख्या से यातायात व्यवस्था भी पूरी तहर चरमरा गई।
  फाल्गुन अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु राजस्थान,हरियाणा,दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश से श्रद्धालुओं का बृजघाट पहुंचना शुक्रवार की शाम से ही शुरु हो गया। आश्रम व धर्मशालाएं पूरी तरह भर गई। मध्यरात्रि के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरु किया। शनिवार को दिनभर श्रद्धालुओं का गंगा तट पर पहुंचना व लौटना जारी रहा।
  श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद भजन,पूजन किया और गरीबों को भोजन कराया।