श्री कृष्ण संदेश के अनुसरण से परिवार की उन्नति

 श्री कृष्ण संदेश के अनुसरण से परिवार की उन्नति
हापुड़, सीमन : ब्रज साहित्य के लेखक व ब्रज भक्त सत्य प्रकाश अग्रवान ने सोमवार को यहां भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के अनेक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि यदि मानव उनके संदेशों को जीवन में उताद ले, तो परिवारों की काया पलट स्वत: ही हो जाएगी। ब्रज भक्त जवाहर गंज में आयोजित संकीर्तन में श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी एक लीला से मानव को अंहकार से दूर रहने का सबक मिलता है। यह अंहकार ही है, जो मानव को पतन की ओर ले जाता है। यदि मनुष्य वास्तव में उन्नति और प्रतिष्ठा चाहता है,तो अंहकार को त्याग कर प्रेम भाव को अपनाना होगा। जहां प्रेम भाव होगा, वहां धन व सम्पदा तथा सफलता दौड़ी आती है। उन्होंने अच्छी संगत, श्रेष्ठ साहित्य व स्वच्छ वातावरण की जरुरत पर भी बल दिया। संकीर्तन का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा गणेश वंदना से किया गया। भक्तों ने श्री राधा कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।