एनालिमा सूर्यघड़ी का लोकार्पण

 एनालिमा सूर्यघड़ी का लोकार्पण
हापुड़, सीमन : विश्व खगोल विज्ञान माह,अप्रैल-2021 में मंगलवार को भारतीय नव सम्वत्सर-2078 के प्रथम दिवस पर हापुड़ के श्री शांतिस्वरुप कृषि इंटर कालेज में खगोलविद व कालिज के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता अजय कुमार मित्तल ने स्वयं गणना करके विद्यालय परिसर में स्थगित 20 फीट लम्बी व 10 फीट चौड़ी एनालिमा सूर्यघड़ी को आम जनमानस के लिए लोकार्पित किया।
  घड़ी का लोकार्पण बाबूगढ़ छावनी के कमाण्डेण्ट ब्रिगेडियर वाई.वी.वी.एस.आर. मूर्ति प्रबंध समिति के सदस्य योगेंद्र अग्रवाल प्रबंधक, ब्रजमोहन गुप्ता प्रशा.प्रबंधक,प्रधानाचार्य प्रभुदयाल जयंत ने संयुक्त रुप से किया।
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडयर वी.एस.आर. मूर्ति ने विद्यार्थियों के लिए खगोल ज्ञान वृद्धि में सहायक इस प्रयास की तहे दिल से प्रशंसा की तथा विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस घड़ी से सीख कर देश को भविष्य में एक खगोल वैज्ञानिक अवश्य प्राप्त होगा।
   अजय कुमार मित्तल ने बताया कि इस घड़ी को बनाने में आवश्यक गणना और चरण-पथ पर निशान अंकन उन्होंने स्वयं किया है। उन्होंने बताया कि ग्रेनाईट के पत्थर पर बने चरण पथ को उन्होंने स्वयं अपनी पत्नी के सहयोग से सुईयों पर हथौड़ी की चोट से उकेरा है। उन्होंने स्वयं अपने खर्चे पर स्थापित की है और एक पुरातन छात्र के रुप में इसे जनहित में एक भेंट स्वरुप विद्यालय को समर्पित की। इसके पूर्व सन 2014 में भी अजय मित्तल ने एक क्षैतिक सूर्यघड़ी भी स्थापित की थी जो इसी एनालिमा घड़ी से साथ खड़ी सही  समय दर्शा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की घड़ी अधिकतर चुनिन्दा विदेशों में ही स्थापित हैं। भारत में इस प्रकार की घड़ी कम ही लगी है। आस-पास के क्षेत्र में किसी विद्यालय में ये घडिय़ां केवल हमारे विद्यालय में ही मिलेंगी।