सिम्भावली शुगर मिल में पिराई सत्र समाप्त

 सिम्भावली शुगर मिल में पिराई सत्र समाप्त
हापुड़, सीमन : जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली शुगर मिल ने गन्ने की पिराई बंद कर दी है जिस कारण किसानों में रोष व्याप्त है। खेतों में अभी गन्ना खड़ा है।
   सिम्भावली मिल ने चालू सत्र में 147.28 लाख क्ंिवटल गन्ने की खरीद की है। किसानों का सिम्भावली शुगर मिल पर करीब 398 करोड़ रुपए बकाया है।
   अगले एक-दो दिन में जनपद के दूसरे शुगर मिल बृजनाथपुर में पिराई बंद हो जाएगी जिसकी घोषणा गांवों में मुनादी करके की जा रही है।