बीजेपी ने अपने मंडल अध्यक्ष (युमो)को किया निष्कासित

 बीजेपी ने अपने मंडल अध्यक्ष (युमो)को किया निष्कासित
हापुड़, सीमन : भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ ने  अनुशासन निंदा के चलते युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बोबी अग्रवाल को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
   26 अप्रैल को बीजेपी जिलाध्यक्ष हापुड़ उमेश राणा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व की अनुमति से तत्काल प्रभाव से मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा बोबी अग्रवाल को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में बोबी द्वारा चुनाव लड़ाने पर पार्टी ने ये फैसला लिया है।