बाबूगढ़ में विकास पूरी तरह ठप्प

 बाबूगढ़ में विकास पूरी तरह ठप्प
हापुड़, सीमन : नगर पंचायत बाबूगढ़ में धन के अभाव में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प है और कर्मचारियों को गत 5 माह से वेतन भी नहीं मिला है। ठेकेदारों व समाचार पत्रों के विज्ञापनों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बाबूगढ़ की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन दयनीय होती जा रही है जिस कारण कर्मचारियों को गत 5 माह से वेतन नहीं मिला है और वे आर्थिक संकट से जूझ रहे है। धन के अभाव में पंचायत के अंतर्गत विकास कार्य पूरी तरह ठप्प है। बरसात सिर पर है, परंतु नालों की सफाई कार्य अभी तक शुरु नहीं हुआ है। भुगतान के अभाव में पंचायत के कोई कार्य करने को भी तैयार नहीं। गत तीन वर्ष से समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापनों का भी भुगतान पंयायत ने नहीं किया है।
    बताते हैं कि पंचायत के चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी ने पंचायत की आर्थिक स्थिति सुधार के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। दूसरी ओर अधिशासी अधिकारी के तबादले की मांग के स्वर अब उठने लगे है।

Popular posts
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image