वार्ड संख्या 8 के देवेंद्र जाटव कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष नियुक्त

 वार्ड संख्या 8 के देवेंद्र जाटव कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष नियुक्त

 हापुड़,सीमन: शहर कांग्रेस कमेटी ने वार्ड संख्या 8 के अजगरपुरा मोहल्ले में एक बैठक आयोजित कर  अजगरपुरा के देवेंद्र कुमार जाटव को वार्ड संख्या 8 का वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया। भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह और शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जाटव को मनोनयन पत्र सौंपकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया हैं।भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आज मंहगाई के कारण लोग फरेशान हैं। देश मुश्किल हालातों में हैं देश में मुश्किल भरे हालातों को बदलने के लिए देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को लाना ही होगा। देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस को बड़ी आशा के साथ सत्ता में देखने के लिए आतुर हैं। मोहल्ला अजगरपुरा में लोगों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व विधायक गजराज सिंह ने मोहल्ले के लोगों के लिए पंखे लगवाने का एलान भी किया हैं। कार्यक्रम का संचालन गौरव गर्ग ने किया। इस दौरान जितेंद्र सिंह, अनूप कुमार कर्दम, कुसुमलता, गौरव आर.के.गर्ग, तातेश्वर त्यागी,नत्थू सिंह,रामगोपाल, चंदा,मुन्नीलाल,धर्मवीर,टिंकू,जितेंद्र,राहुल,ललित कुमार,सुनील,महेश कुमार आदि मौजूद थे।