पशुओं को मिले हरा चारा व भूसा

पशुओं को मिले हरा चारा व भूसा

हापुड़ सूवि जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने शनिवार को ग्राम भटैल  पहुंचकर गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि 20 हजार ईटे मंगवाकर गौशाला की दीवार करा दी जाय। पशु संरक्षण केंद्र की दीवार के चारों ओर छायादार वृक्षों को लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में संरक्षित सभी पशुओं को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा व भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही साथ गौवंशों को धूप व गर्मी से निजात दिलाने के लिए टीन शेड सही प्रकार से लगाई जाए जिससे गोवंश धूप से बच सकें। निरीक्षण के दौरान गौ संरक्षण केंद्र में उपस्थित सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। पशु संरक्षण केंद्र में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि पशु संरक्षण केंद्र में प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि वर्षा होने पर संरक्षण केंद्र में पानी न रुकने पाए। पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।