जनसंख्या नियंत्रण में ही समस्याओं का हल निहित

 जनसंख्या नियंत्रण में ही समस्याओं का हल निहित

हापुड़, सीमन: जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड़ के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में गुरुवार को एक ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम हापुड़ के विधायक  विजयपाल आढ़ती को  दिया।विधायक ने कहा की आज देश में जो बेतहाशा जनसंख्या वृद्धि हो रही है वो वाक़ई  चिन्ता का विषय है और मैं पूर्ण रूप से जनसंख्या नियंत्रण क़ानून का समर्थन करता हूँ।  मैं ज्ञापन को प्रधानमंत्री को आज ही भेज दूँगा ।जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा की  देश में संसाधनों की कमी है आज देश में जितनी भी समस्याएँ हैं सबकी जड़ देश में बेतहाशा बढ़ती हुई जनसंख्या है, इसलिए हमारा संगठन देश में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की माँग करता है। संगठन के ज़िला महासचिव सुन्दर कुमार आर्य ने कहा की हम दो, हमारे दो, सबके दो की माँग हम भारत के प्रधानमंत्री से करते हैं। साथ में संगठन के ज़िला सचिव अमित बैसला , तेजेंद्र शर्मा , सीएल शर्मा उपस्थित रहे।



Popular posts