वट वृक्ष की पूजा कर पति का दीर्घ आयु की कामना की

 वट वृक्ष की पूजा कर पति का दीर्घ आयु की कामना की

हापुड़,सीमन : ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर महिलाओं ने गुरुवार को वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घ आयु की कामना की। इस दिन किसी महिला ने वृक्ष की पूजा की तो किसी ने वट टहनी की घर पर रहकर पूजा अर्चना की।
ज्येष्ठ माह की अमावस्या को महिलाएं वट सावित्री व्रत और अक्षयवट की पूजा के रुप में मनाती है। महिलाएं वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पति के दीर्घ आयु होने की कामना करती है तथा व्रत रखती है। पूजा-अर्चना के महिलाएं निर्धन व असहाय लोगों को भोजन कराकर दान देती हैं।
गुरुवार की भोर होते ही महिलाएं पूजा-सामग्री के साथ हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर स्थित श्री मंशा देवी मंदिर के निकट वट वृक्ष की पूजा हेतु पहुंची। महिलाओं ने पूजा कर पति के दीर्घ आयु होने की कामना की। मान्यता है कि बरगद या वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु व शिव का वास होता है और यह वृक्ष सबसे अधिक आक्सीजन व शीतलता प्रदान करने वाला वृक्ष है। बता दें कि श्रीमंशा देवी मंदिर के बाहर के विशाल वट वृक्ष को वन विभाग ने सरकारी धरोहर घोषित किया हुआ है।