पति से कहासुनी पर महिला बेटे संग रजवाहे में कूदी

 

पति से कहासुनी पर महिला बेटे संग रजवाहे में कूदी

हापुड़,सीमन: जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव नानपुर में पति से कहासुनी के बाद महिला 4 वर्षीय बालक को लेकर रजवाहे में कूदी। बालक का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है, जबकि महिला को बेहोशी की हालत में बरामद किया है।

गांव नानपुर की रिजवानी की बहादुरगढ़ में युसूफ के साथ करीब एक दशक पहले शादी हुई थी। रिजवाना परिवार सहित छोटी बहन की शादी में शामिल होने हेतु मायके नानपुर आई थी। विवाह समारोह सम्पन्न होने के बाद किसी बात को लेकर रिजवाना अपने व युसूफ में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों में सुलह करा दी गई और सभी सौ गए। सोमवार की रात को रिजवाना अपने चार वर्षीय बेटे को लेकर रजवाहे में जा कूदी। रात में जब परिवारजनों की आखें खुली को रिजवाना को बेटे से साथ गायब पाया। परिवारजन रात नें ही रिजवाना की खोज में जुट गए पुलिस को सूचना दे दी गई। मंगलवार की सुबह बेटे फरहाम का शव रजवाहे से बरामद कर लिया गया  और रिजवाना 2 कि.मी. दूर रजवाहे की झाड़ियों में बेहोश मिली। पुलिस ने बेटे का शव पीएम को भेजा है, जबकि महिला का इलाज चल रहा है।



Popular posts
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image