खाद बीज की दुकान में चोरी का आरोपी पकड़ा

 खाद बीज की दुकान में चोरी का आरोपी पकड़ा

हापुड़,सीमन : थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गत दिनों एक बीज की दुकान में नकब लगाकर हुई लाखों रुपए की नकदी की चोरी का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर 65 हजार 150 रुपए नकद तथा चोरी में प्रयुक्त औजार को बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि नई मंडी में सुजीत सिरोही की खाद व बीज की दुकान हैं। गत दिनों एक बदमाश ने दुकान में कूमल करके गल्ले से पौने दो लाख रुपए उड़ा लिए थे। बदमाश की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी की शिनाख्त अम्बेडकर नगर हापुड़ के गौरव के रुप में की गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर 65 हजार 150 रुपए नकद, चाकू आदि बरामद किया।




 

Popular posts
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image