भाजपा में नियुक्ति पर हर्ष

 भाजपा में नियुक्ति पर हर्ष

हापुड़ ,सीमन /सुरेश जैन:भाजपा  प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक प्रशान्त वशिष्ठ, गाजियाबाद को भाजपा संगठन में प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर हापुड़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। हापुड़ ज़िले के भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश चंद्र जैन, सह जिला संयोजक डॉ दिनेश मोहन कौशिक एवं सत्य प्रकाश गुप्ता, शान्तनु गर्ग एडवोकेट (गढ़), आरेन्द्र चौधरी, अनिल कुमार गुप्ता, नीतु जैन, बीनु जैन एडवोकेट, सचिन शर्मा, डॉ धर्मेन्द्र मिश्र, भारत भूषण वत्स आदि हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत वशिष्ठ कुशल संगठक तथा ऊर्जावान हैं उन्होंने पश्चिम क्षेत्र के जनपदों में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाया। आशा है कि वह नए दायित्व को निभाते हुए भाजपा संगठन को मजबूत बनायेंगे ।प्रशान्त वशिष्ठ 2019 के लोक सभा के चुनाव में नोएडा के चुनाव प्रभारी रहे हैं तथा हाल ही में सम्पन्न हुए पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।