योग प्रतियोगिता के प्रतियोगी पुरस्कृत

 योग प्रतियोगिता के प्रतियोगी पुरस्कृत

   हापुड़, सीमन: नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में रविवार की सुबह क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ के तत्वावधान में तीन वर्गों में योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों व महिलाओं,पुरुषों ने भाग लिया।

 प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वान्या दीवानिया ने प्रथम स्थान एवं उज्जवल चौधरी ने तृतीय स्थान, मानवी गर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में में पिंकी शर्मा ने प्रथम स्थान, शिवानी शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 क्रीड़ा भारती के प्रदेश संयोजक डॉ विकास अग्रवाल, प्रांत उपाध्यक्ष विशाल मित्तल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर शशि शर्मा, महिला सचिव रिचा शर्मा, वंदना सिंघल, क्रीड़ा भारती की कोषाध्यक्ष गुंजन गर्ग, भाजपा के दक्षिण नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंघल व क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का शील्ड एवं मैडल देकर उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता की संयोजक योगिनी कनक गुप्ता थी एवं निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठा अग्रवाल, क्षमा शर्मा, दीपा शर्मा आदि थी।



Popular posts
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image