मरम्मत के बाद स्वर्ग आश्रम रोड बिजली घर की आपूर्ति चालू

 मरम्मत के बाद स्वर्ग आश्रम रोड बिजली घर की आपूर्ति चालू

हापुड़, सीमन : मरम्मत के काम के चलते रविवार सुबह सुबह 6:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक स्वर्ग आश्रम रोड बिजली घर से जुड़े इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। लेकिन मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लाइन को फिर से शुरु कर दिया गया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह 6:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक मरम्मत कार्य के चलचे स्वर्ग आश्रम रोड बिजली घर की आपूर्ति को दो घंटे के लिए बंद किया था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लाइन वापस चालू कर दी गई है। सुबह के समय कुछ समय के लिए गढ़ रोड, स्वर्ग आश्रम रोड, ए टू जेड कॉलोनी में आपूर्ति बाधित रही। विभाग का कहना है कि वह कोशिश कर रहा है कि उपभोक्ताओं व कर्मचारियों को गर्मी का सामना न करना पड़े इसके लिए सुबह के समय मरम्मत कार्य पर जोर दिया जा रहा है।