जैन समाज का सिध्दचक्र विधान शुरु

 जैन समाज का सिध्दचक्र विधान शुरु

हापुड़ सीमन /सुरेश जैन: श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार हापुड़ में करोना नियमों का पालन करते हुए शनिवार से एक सप्ताह तक चलने वाले सिद्ध चक्र विधान का प्रारम्भ हुआ। विधान के प्रारम्भ से पूर्व ध्वजारोहण कर शान्ति धारा अभिषेक सिंचन किया गया। जैन धर्म के भक्त जनों ने विधान पाठ में बैठ कर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की। जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन  ने कहा कि इस विधान में बैठकर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना करने से मनुष्य के सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। मन शान्त व पवित्र होता हैं तथा परिवार में निरोगता तथा सुख समृध्दि बढ़ती हैं। सभु जैन बन्धुओं को इस आयोजन में भाग लेकर धर्म लाभ उठाना चाहिए। यह विधान पाठ 24 जुलाई शानिवार तक चलेगा।