जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त से सख्त कानून बने

 जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त से सख्त कानून बने

हापुड़, सीमन/अशोक तोमर: जनसंख्या-दिवस के उपलक्ष्य में 'कलम से कलम राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष सुनील सुथार द्वारा ऑनलाइन  कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि गुजरात के वरिष्ठ साहित्यकार, कवि,लेखक डॉ. चन्द्रपालसिंह यादव, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि अशोक गोयल, बिहार की कवयित्री मीना परिहार, गुजरात के डॉ. गुलाबचन्द पटेल, सुनील दत्त मिश्रा,मलकप्पा अलियास, डॉ. भावना एन सावलिया, दिनेश परमार आदि की उपस्थिति रही।  मञ्च के अध्यक्ष सुनील सुथार ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और परिचय दिया। "जनसंख्या- वृद्धि एक सामाजिक समस्या" पर  सबने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। वरिष्ठ कवि अशोक गोयल ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण के लिए सरकार को अविलंब सख्त से सख्त कानून बनाना चाहिए ।कवि अशोक गोयल ने कहा इस जागरूकता अभियान में सब साथ दो, जनसंख्या नियंत्रण में सब का फायदा है ।जाति पाती और धर्म से ऊपर उठो सभ्य समाज का यही कायदा है। बढ़ती आबादी पर लगाम नहीं लगाओगे तो बाद में बड़ा ही पछताओगे ।जब बात बिगड़ जाएगी तब कुछ नहीं कर पाओगे। अंधविश्वास में जनसंख्या को बढ़ाया है धर्म के नाम पर भी लोगों को भरमाया है ,हमारी अशिक्षा ने हमें खूब फंसाया है। अन्त में राष्ट्र-गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।