दो बच्चों के लिए कानून बने

दो बच्चों के लिए कानून बने

हापुड़, सीमन : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन हापुड़ के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला कलैक्ट्रेट पर संस्था के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी देश में बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए दो बच्चों का कानून बनाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन भी अपर जिलाधिकारी को दिया।

संस्था के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, सुनील कुमार, जय करन सिंह प्रधान, अनिल कुमार गुप्ता, अमित गुर्जर, ज्योति सक्सेना, ईश्वर कुमारी सिसौदिया, सुंदर आर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर एक जुलूस के रुप में कलैक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

जिलाध्यत्र राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि देश की बढ़ती हुई जनसंख्या सभी सम्स्याओं की जड़ है और बर्बादी की निशानी है। देश में दो बच्चों का कानून बनना चाहिए, जो समान रुप से सभी पर लागू हो।

संस्था के पदाधिकारियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव को दिया।