रालोद किसानों का सबसे बड़ी हितैषी

 

रालोद किसानों का सबसे बड़ी हितैषी

हापुड़, सीमन : युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. वसीम राजा ने गांव नूरपुर में कहा कि रालोद किसानों की हितैषी वाली सबसे बड़ी पार्टी है और सदैव किसानों की भलाई के लिए आवाज बुलंद की है।

देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर में युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. वसीम राजा ग्रामीणों व किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने रालोद के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप के साथ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा व चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने नूरपुर के निपेंद्र सिंह को रालोद का जिला महासचिव नियुक्त किया है। रालोद के पदाधिकारी गांव-गांव भ्रमण कर जन सम्पर्क करने में  जुटे है। इस मौके पर प्रमोद चौधरी, नरेश कुमार, कासिम भाई, मनोज प्रधान, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे।