मां चंद्रघंटा देवी की पूजा को उमड़े श्रद्धालु

 

मां चंद्रघंटा देवी की पूजा को उमड़े श्रद्धालु

हापुड, सीमन (ehapurnews.com) :  नवरात्रों के तीसरे दिन शनिवार को मां देवी के तीसरे स्वरुप मां चंद्रघंटा की पूजा करने हेतु हापुड़ के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ऐसी मान्यता है कि देवी चंद्रघंटा मन रुपी चेतना को नियंत्रित करती है। यह देवी मन की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक  ऊर्जा में परिवर्तित कर भक्तों के भाग्य को समृद्ध करती है।

श्रद्धालुगण शनिवार को भोर होते ही पूजा सामग्री के साथ मंदिरों की ओर नंगे पैर पैदल ही निकल पड़े। फ्री गंज रोड के देवी मंदिर, बुलंदशहर रोड के मंशा देवी मंदिर, चंडी मंदिर, मां पथवारी पर पूजा हेतु भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों पर विशेष रोशनी की गई है। नवरात्रों पर व्रत रखने से मानव के जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि का प्रवेश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती है।