जंगली जानवर के पंजे के निशान और नील गाय के शव से दहशत

 जंगली जानवर के पंजे के निशान और नील गाय के शव से दहशत

हापुड़, सीमन : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर इलाके में ग्रामीणों में इस समय दहशत बनी हुई है। गांव में एक जंगली जानवर के पंजे के निशान और नील गाय का शव मिलना इसी ओर इशारे कर रहा है कि क्षेत्र में तेंदुए ने दस्तक दे दी है। बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गंगा खादर के भगवंतपुर के जंगल में नीलगाय का शव मिला जिसपर जानवर के हमले के निशान हैं और पास ही एक जंगली जानवर के पंजों के निशान मिले। आशंका है कि नील गाय पर तेंदुए ने शिकार करने के उद्देश्य से हमला किया लेकिन उसे किन्हीं कारणों से निवाला न बना सका। ग्रामीणों में इस समय दहशत व्याप्त है। अकेले निकलने से इस समय सभी कतरा रहे हैं। वहीं मामले की सूचना वन विभाग को भी दी जा रही है।



Popular posts
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image