चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

 

चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

हापुड़, सीमन :  कांग्रेसजनों ने रविवार को चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हरद्वारी नगर में कांग्रेसजनों ने चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद एक महान भारतीय क्रन्तिकारी थे। उनकी देशभक्ति और साहस ने उनकी पीढ़ी के लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। चंद्रशेखर आजाद भगत सिंह के सलाहकार और एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे और भगत सिंह के साथ उन्हें भारत के सबसे महान क्रांतिकारियों में से एक माना जाता है।

इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल, विक्की शर्मा, उमेश वाल्मीकि, भरत लाल शर्मा, शहर अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ देवेंद्र जाटव, सविता गौतम, चंदन, शीला, कुसुमलता, कमलेश, पिंकी, सुनीता देवी, पूजा, प्रियंका, पुष्पा, शर्मिला, सिद्धू, भीम आदि मौजूद रहे।