संत रविदास के आदर्श अनुकरणीय

 संत रविदास के आदर्श अनुकरणीय

हापुड़, सीमन  : हापुड़ के कन्हैयापुरा कालोनी में स्थित संत रविदास मंदिर में शिरोमणि गुरु रविदास जयंती महोत्सव मनाया गया और एकत्रित लोगों ने संत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया, साथ ही उनके दिखाए मार्ग कर आगे चलने का संकल्प लिया।

शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने संत रविदास जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श व सिद्धांत मानव जाति के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि संत ने आध्यात्मिक वचनों से संसार को भाई-चारे, एकता व सौहार्द का संदेश दिया। आज उनके संदेशों को अपना कर ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। इस मौके पर सुखपाल गौतम, निसार खान, प्रियंका, विक्की शर्मा, काजल, अंजना, अमित सैनी, सुबोध शास्त्री, धर्मेंद्र कश्यप आदि उपस्थित थे।