दहेज प्रताड़िताओं के साथ देवरों ने किया दुष्कर्म

 

दहेज प्रताड़िताओं के साथ देवरों ने किया दुष्कर्म

हापुड़, सीमन  : जनपद हापुड़ में दहेज उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिल रही है। हापुड़ कोतवाली में एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हापुड़ की मोती कालोनी की एक युवती का विवाह जनपद बुलंदशहर के गांव ततारपुर के मुस्तकीम के साथ हुआ था। आरोप है कि युवती के ससुरालिए दहेज में दो लाख रुपए नकद व कार की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे और प्रताड़ित करते थे। उसके मुंह बोले देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। आखिर एक दिन विवाहिता को उसके ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब विवाहिता ने हापुड़ आकर मायके में शरण ली है। पुलिस रिपोर्ट में पति, सास, ससुर सहित सात लोगों को नामजद किया है। आरोपी फरार है।

इसके अतिरिक्त हापुड़ के त्रिलोकपुरम की एक और बेटी भी दहेज लालचियों की शिकार हुई, जो कार व 5 लाख रुपए दहेज में न दे पाई। इस विवाहिता की ससुराल दिल्ली में है जिसके साथ देवर ने भी बलात्कार किया है। आरोपी पति आजाद सैफी, सास जुबैन निशा, सुसर अब्दुल सत्तार, देवर फिरोज आदि सूरजमल स्टेडियम डीडी फ्लैट, नांगलोई दिल्ली के है।