गढ़ विधायक हरेंद्र को मंत्रीमंडल में मिल सकता है स्थान

 

गढ़ विधायक हरेंद्र को मंत्रीमंडल में मिल सकता है स्थान

हापुड़, सीमन : उत्तर प्रदेश मंत्रीमंडल का गठन आगामी मिशन-2024 के मद्दे नजर किया जाएगा और वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिले, इसकों लेकर प्रदेश भाजपा नेताओं में गहन मंथन चल रहा है।

भाजपा का लक्ष्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट बैल्ट को साधना है जिसके लिए जाट विधायकों मंत्रीमंडल व अन्य ओहदों पर स्थान दिए जाने की योजना है।

गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक हरेंद्र तेवतिया की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से नजदीकियां किसी से छिपी नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव से पहले उनके आवास पर पहुंचना और सुबह का ब्रेक फास्ट करना, से ही अंदाजा लग गया था कि गढ़ से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र तेवतिया होंगे और यह अंदाजा सही भी निकला।

जाट बैल्ट को साधने के लिए गढ़ से भाजपा विधायक हरेंद्र तेवतिया को प्रदेश मंत्रीमंडल में स्थान मिलने की प्रबल सम्भावनाएं है। हरेंद्र के एक हाजी से व्यापारिक सम्बंध आड़े आ सकते है।