कांग्रेस को सता रहा हैं हार का डर

 

कांग्रेस को सता रहा हैं हार का डर

हापुड़, सीमन  :  हापुड़ विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस खेमे में हार का डर सताने लगा हैं। अब कांग्रेसी इस बात का गुणाभाग लगा रहे हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी किस स्थान पर आएगा, साथ ही उन्हें यह चिन्ता भी सता रही हैं कि पराजय के बाद वे प्रदेश हाई कमान को मुंह कैसे दिखाएंगे।

कांग्रेस के अंदरुनी सूत्र बताते हैं कि कांग्रेसियों ने हार के कारणों पर विचार करना शुरु कर दिया हैं ताकि वे प्रदेश हाई कमान को पराजय के कारणों से अवगत करा सकें। कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह का राष्ट्रीय लोकदल में जाना और भीतरघात करते हुए कांग्रेसियों का रालोद  के पक्ष में मतदान करना पराजय का मुख्य कारण होगा। कांग्रेस के साथ भीतरघात करने वालों पर प्रदेश हाईकमान की गाज गिरना तय माना जा रहा हैं।