नारी शक्ति को मिला सम्मान

 नारी शक्ति को मिला सम्मान     

हापुड़, सीमन:अखिल भारतीय साहित्यालोक हापुड़ के तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यों को करते हुए नए मानदंड स्थापित किए हैं।

संस्था संरक्षक डा. आराधना बाजपेई एवं सचिव गरिमा आर्य ने कहा कि नारी शक्तिरूपा है,आदिशक्ति है,जगद्जननी है।नारी सृष्टि का आधार है।यत्र नार्यस्तु  पूज्यंते रमंते तत्र देवता। 

 नारी प्राचीन काल से ही अनमोल योगदान देती आ रही है। गार्गी मैत्रेयी,सुगंधा,सीता सावित्री,पन्ना धाय इसके उदाहरण हैं।

संस्था अध्यक्ष डा. अनिल बाजपेई ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में नारी का योगदान अप्रतिम है।नारी सनातन शक्ति है, वह ममता,वात्सल्य,करुणा,प्रेम,जैसे गुणों से युक्त है,नारी राष्ट्र निर्मात्री है।कभी वह सीता और पन्ना धाय बनकर त्याग करती है तो कभी वह खप्पर हाथ में लेकर  मां काली का रूप भी रख सकती है।

इस अवसर पर डा. विमलेश, डा. आराधना बाजपेई,अर्चना कंसल, डा. प्रेमलता तिवारी,डा. नीता शर्मा,गरिमा आर्य,पारुल शर्मा, डा. सोमती केन, डा. रेनू बंसल,डा. मधुबाला गौड़,पूनम गुप्ता,अनीता गुप्ता,शालू गोयल,पारुल जिंदल,हिमानी अग्रवाल, रुबीना माहेश्वरी,सुनीता शर्मा,रीतिका शर्मा, निताशा वार्ष्णेय,अर्चना गौतम, डा. पूनम लाल,मंजू त्यागी,मनीषा गुप्ता,शहवार  नावेद,क्षमा शर्मा,डा. मीनू वर्मा, सौम्या सिंहल,डा. सुमन अग्रवाल,पूजा पांडे,मुक्ता शर्मा,पूजा महेश,डा. मीनू शर्मा,डा. पूनम ग्रोवर,डा. निशा रावत,डा. पुष्पा गर्ग,शिवानी शर्मा,कनक गुप्ता एवं रेखा सिंह को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।