एक अनियंत्रित टोटो ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित टोटो से धक्का लगने के कारण वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि वृद्ध महिला जैसे ही घर से बाहर निकली। तो तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित टोटो ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद परिजनों ने वृद्ध महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने वृद्ध महिला का उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया।