बंदरों ने एसडीएम को काटा



उत्तर प्रदेश, रामपुर (जययात्रा): एसडीएम राजेश कुमार और लेखपाल अमरजीत सिंह पर बुधवार दोपहर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। कर्मचारियों ने शोर शराबा कर बंदरों को भगाया। एसडीएम ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से लोकसभा चुनाव बाद अभियान चलाया जाएगा। शाहबाद में साल भर पहले छत पर कपड़े सुखाने गए वृद्ध को बंदरों ने दौड़ा लिया था। डर के कारण वह सीढ़ियों से नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए थे। रामपुर में कचहरी के आसपास बंदर उत्पात मचाते रहते हैं। कई बार वकीलों के बस्ते से बैग तक उठा ले गए हैं। घरों में महिलाएं बंदरों के डर के कारण छतों पर कपड़े सुखाने नहीं जाती हैं।